मनोज मौर्य
गोण्डा। प्रदेश के समाज कल्याण व अनुसूचित जाति-जनजाति मंत्री रमापति शास्त्री ने नवाबगंज विद्युत केन्द्र पर तैनात एसडीओ द्वारा क्षेत्रीय लोगों के शोषण के चलते प्रदेश के ऊर्जा मंत्री को एसडीओ सुनील कुमार श्रीवास्तव समेत दो अन्य कर्मियों के गैर जनपद स्थानांतरण हेतु अनुरोध पत्र भेजा था। जिसको ऊर्जा मंत्री द्वारा गंभीरता से संज्ञान में लेते हुये मुख्य अभियंता देवीपाटन मण्डल से अभिमति के साथ संतुस्ती सहित आख्या मांगी गई है।जिस पर मुख्य अभियंता द्वारा अधिशाशी अभियंता रणवीर सिंह को सूचना देने के साथ कार्यवाही के लिये सौंपा गया है।
बताते चलें कि,एसडीओ के ऊपर आम लोगों के शोषण का आरोप है जिसके चलते कैबिनेट मंत्री के साथ भाजपा पार्टी की छवि भी स्थानीय स्तर पर धूमिल हो रही थी।जिसको गंभीरता के साथ संज्ञान में लेते हुये उन्होंने उक्त एसडीओ समेत अन्य के गैर जनपद स्थानांतरण हेतु ऊर्जा मंत्री से विशेष अनुरोध किया था।
विभागीय सूत्रों के मुताबिक पांच वर्षों से अधिक समय से डटे एसडीओ की दो वर्ष पहले भी ट्रांसफर हुआ था लेकिन रसूखदारों के प्रभाव के चलते स्थानान्तरण रूक गया था।विभागीय सूत्रों के मुताबिक इस बार भी वह स्थानांतरण रुकवाने के लिये प्रयासरत हैं। जबकि, नियमत:पांच वर्ष पूर्ण होने पर उनका दूसरी जगह जाना आवश्यक है।
वहीं जब इस बावत मुख्य अभियंता सी वी गौतम से जब बात करने का प्रयास किया गया तो वह उपलब्ध नहीं हो सके।


0 टिप्पणियाँ