गोण्डा - न्यायालय के आदेश पर छह के विरुद्ध केस दर्ज


वरीक्षा तोड़ने के बाद मारपीट की थी।
गोण्डा डेस्क
गोण्डा। विवाह तोड़ने व मारपीट के मामले में जिले की वजीरगंज पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर छह लोगों पर मुकदमा पंजीकृत करके जाँच-पड़ताल शुरू कर दी है।
मोतीगंज थानाक्षेत्र के गोविंदपारा पूरे जमुनहवा निवासी बद्री शरण मिश्र ने जनपद न्यायालय में गुहार लगाई थी कि,थाना क्षेत्र के ही ग्राम चोरी हरसोपट्टी निवासी पराग दत्त शुक्ल, सूरज शुक्ल, सीमा शुक्ला, पराग दत्त की पत्नी व अन्य दो अज्ञात लोगों ने शादी की वरीक्षा व लड़की दिखाई के बाद हुए विवाद  के चलते ,बीते पांच अगस्त दोपहर को वजीरगंज पेट्रोल पंप व सब्जी मंडी के पास उनका रास्ता रोक कर उनसे अभद्रता करते हुए मारपीट की थी।इसी के साथ उनका मोबाइल फोन छीन कर तोड़ दिया था और 15सौ रुपये भी छीन लिया तथा जान से मार डालने की धमकी देकर चले गये थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि, वरीक्षा कार्यक्रम में दिए 4 लाख78हजार रुपये भी  हड़प लिया है। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है


  डुमरियाडीह(गोंडा)  वजीरगंज थानाक्षेत्र के  बहादुरा घाट निवासी अमित निषाद ने थाने में केस किया है कि वो शुक्रवार की सुबह अपने खेत  गया था जहां  विपक्षी जावेद निवासी बीरापुर टिकरी अपने भाई के साथ वादी के खेत पर अतिक्रमण कर लकड़ी गाड़ रहे थे। मना करने पर दोनों ने अभद्रता करते उसकी पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही  है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ