गोण्डा - स्टेशन से रेल कर्मचारी की बाइक चोरी,शिकायत

बढ़ रही चोरी की घटनाओं से करनैलगंज पुलिस हलकान

गोण्डा ।जिले के करनैलगंज रेलवे स्टेशन पर खड़ी रेल कर्मी की बाइक चोरी हो गई। पीड़ित ने इस संबंध में करनैलगंज पुलिस को शिकायती पत्र दिया है।
पुलिस को दिये अपने शिकायती पत्र में पीड़ित रेल कर्मी अतुल कुमार ने बताया कि,वे बुकिंग क्लर्क हैं तथा अपनी नियमित ड्यूटी पर वे स्टेशन आए थे तथा अपनी यामहा बाइक स्टेशन परिसर में खड़ी करके टिकट वितरण में व्यस्त हो गये थे।
इसी दौरान रात्रि में चोर मौके का फायदा उठाते हुए उनकी बाइक चुरा ले गये। इस संबंध में चौकी प्रभारी ने बताया कि, मामला दर्ज कर लिया गया है तथा पुलिस 
 सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जैसे ही कोई सुराग मिलेगा,वे कार्रवाई करेंगे।"
लापरवाही से बढ़ रही है चोरी की घटनायें,
करनैलगंज रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यक्षमता पर लोग सवाल उठा रहे हैं। अक्सर देखा गया है कि कैमरों की स्थिति सही नहीं होती, या फिर उनकी रिकॉर्डिंग साफ नहीं होती, जिससे चोरों का पता लगाना मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा, रात के समय पुलिस की पेट्रोलिंग भी सुस्त नजर आती है, जो चोरों को और ज्यादा मौका देती है।
रेलवे स्टेशन पर बढ़ रही चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है, ताकि आने-जाने वाले यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ