गोण्डा-बृहस्पतिवार को डीएम नेहा शर्मा ने मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में चल रहे विभिन्न विभागों के पचास लाख से अधिक वाले भवन निर्माण एवं अन्य निर्माण कार्यों की समीक्षा की। जिसमें उन्होंने वहाँ मौजूद अधिकारियों व से कहा कि,गुणवत्ता के साथ सभी निर्माण कार्यों को समय से पूरा करें। उन्होंने कहा कि,जिन भवनों का निर्माण कार्य बजट के अभाव से रुका हुआ है, उसे बजट मंगाकर पूरा किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री स्तर पर सभी निर्माण कार्यों की समीक्षा की जाती है, अतः कार्यदायी संस्थाएं सभी निर्माण कार्यों को समय से पूरा करें।
डीएम ने चेताते हुये कहा कि, देर से निर्माण पूरा करने पर शासकीय धन की क्षति होती है।इसलिये जिम्मेदार समय से निर्माण कार्यों का होना सुनिश्चित करें तथा पूरा होने के उपरांत सम्बन्धित विभाग को हैंडओवर किया जाए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन, डीएसटीओ अरुण सिंह, एडीएसटीओ राजेश पाण्डेय, एक्सईएएन प्रांतीय खंड प्रमोद त्रिपाठी, निर्माण खंड 2 बीके त्रिपाठी, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग जेबी सिंह, अतुल मिश्र एई यूपी सिडको, ग्रामीण अभिन्यंत्रण विभाग, सहायक पर्यटन अधिकारी वंदना पांडेय, सीएण्डडीएस, यूपी आरएनएन, पैक्स फेड, सभी संबंधित निर्माण कार्यदायी संस्था के अधिकारीगण सहित अन्य सभी संबंधित उपस्थित रहे।


0 टिप्पणियाँ