जिले के चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस एवं प्रशासन की नजर
गोण्डा डेस्क
गोण्डा। जिले में आगामी त्योहारों को लेकर सोमवार को जिलापंचायत सभागार में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया।बैठक को संबोधित करते हुये डीएम नेहा शर्मा ने कहा कि,आगामी त्योहारों पर किसी भी तरह की गड़बड़ी फैलाने वालों के विरूद्ध जिले की पुलिस व प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगा।
एसपी विनीत जायसवाल ने कहा कि, सीसीटीवी कैमरे की मदद से चप्पे-चप्पे पर पुलिस नजर रख रही है,त्योहारों में खलल डालने वाले किसी भी हाल में बच नहीं पायेंगे।उन्होंने कहा कि, तैयारियां शुरू हो चुकी है। जहां लोग त्योहार को लेकर उत्साहित हैं और खरीददारी में जुटे हुए हैं। वहीं पुलिस और प्रशासन ने भी कमर कस ली है। बैठक में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने वहाँ मौजूद सभी धर्मगुरुओं और संभ्रांत नागरिकों के साथ संवाद करते हुए उन्हें आगामी त्योहारों को शांति पूर्वक मनाने और किसी भी व्यक्ति की धार्मिक भावनाओं कोइसके अलावा उन्होंने कहा कि युवा या अन्य कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर इस प्रकार की पोस्ट ना करें जिससे कि आपसी माहौल बिगड़े।
बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी महेश प्रकाश, अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी एवं पश्चिमी, नगर मजिस्ट्रेट विजय शर्मा, समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त पुलिस क्षेत्राधिकारी, समस्त थानाध्यक्ष सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।


0 टिप्पणियाँ