गोण्डा। जिले के थाना छपिया अन्तर्गत एक गांव निवासिनी महिला क़ी तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के विरुद्ध नाबालिक बालिका के अपहरण का केस दर्ज किया है।
पुलिस को दिये तहरीर में महिला ने बताया कि,बीते 21 अक्टूबर क़ी शाम को गौतम उसकी 17 वर्षीय नाबालिक पुत्री को शादी करने क़ी नियत से बहला फुसलाकर अपने साथ कहीं लेकर चला गया है। काफी खोजबीन के बाद पता चला है की उसकी पुत्री को ले जाने में उसके दोस्त गब्बर ने सहयोग किया है। पीड़िता ने आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किये जाने क़ी मांग क़ी है। मामले में पुलिस ने गौतम भारद्वाज व गब्बर विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष छपिया ने बताया की मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही क़ी जा रही है।


0 टिप्पणियाँ