गोण्डा। डीआईजी अमरेन्द्र प्रसाद सिंह ने आगामी त्यौहारों को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के मद्देनजर नेपाल से सटे सीमावर्ती बहराईच जनपद के रुपईडीहा थानाक्षेत्र में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा टोह ली।
अपने भ्रमण के दौरान डीआईजी ने सीमा पर संदिग्ध गतिविधि/तस्करी पर प्रभावी रोकथाम हेतु सीमावर्ती क्षेत्रों के पुलिस बलों के साथ नियमित रुप से संयुक्त कॉम्बिंग/पेट्रोलिंग एवं चेकिंग करने के सम्बन्ध में एसएसबी, व्यापार मंडल व अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
इस दौरान रुपईडीहा बाजार में पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। डीआईजी ने रुपईडिहा थाने के शस्त्रागार,लाकअप,मालखाना, थाना कार्यालय के अभिलेखों को चेक किया । इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों को थाने की साफ-सफाई के कड़े निर्देश दिये। ।उन्होंने थानो पर संचालित महिला हेल्प डेस्क पर ड्यूटीरत महिला पुलिसकर्मियो से उनके कार्यों के बारे में जानकारी ली तथा वहाँ तैनात महिला सिपाहियों को थाने पर शिकायतों को लेकर आने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं की समस्याओं को सुनकर उनरी हर संभव मदद करने के निर्देश दिये। डीआईजी ने शासन की मंशा के अनुरुप मिशन शक्ति अभियान के सफल क्रियान्वन के लिये महिला पुलिसकर्मियों की बीट क्षेत्र में प्रभावी सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु बीट क्षेत्रों में महिलाओं की तैनाती के निर्देश दिये हैं, तथा इस दौरान उनके कार्यों की समीक्षा करने के भी निर्देश दिये हैं। इस दौरान वहाँ पुलिस अधीक्षक व पुलिस कर्मियों समेत अन्य मौजूद रहे।


0 टिप्पणियाँ