गोण्डा - कार्यालय में एसडीओ से अभद्रता पर एक नामजद समेत चार पर केस दर्ज

किया था मारपीट का प्रयास,दी थी जातिसूचक गालियाँ
गोण्डा। मुख्यालय स्थित बड़गांव उपकेंद्र पर तैनात एसडीओ ने बीते 25 अक्टूबर को हुये मारपीट के प्रयास व अभद्रता की शिकायत नगर पुलिस से की है।जिस पर एक नामजद समेत तीन अज्ञात लोगों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया है।
पुलिस को दिये अपने शिकायती पत्र में एसडीओ नरसिंह राणा ने बताया था कि,
बीते 25 अक्टूबर को लगभग सुबह 11.50 बजे वह अपने कार्यालय में विभागीय कार्य में व्यस्त थे। तभी दो लोग उनके कार्यालय में आये जो पेशे से वकील थे, उनके द्वारा ग्राम-बहलोलपुर के विद्युत संयोजन से सम्बन्धित वार्ता के दौरान ही वजीरगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत डुमरियाडीह के खिरिया गाँव निवासी नीरज सिंह पुत्र अज्ञात निवासी अपने 4-5 सहयोगियो के साथ कार्यालय के अन्दर आ गये।इस दौरान नीरज सिंह ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए भद्दी भद्दी गालियाँ दी साथ ही उनके साथ मारपीट करने की कोशिश की,जब इससे भी जी नहीं भरा तो जान से मारने की धमकी दी गयी। इसे देख कार्यालय में मौजूद कार्यालय स्टाफ वरिष्ठ सहा.एस०एन० पाण्डेय, वरिष्ठ कार्यालय सहा, अविनाश गुप्ता,  शुभम् कौशल, कार्यालय सहायक, वजीहुल हसन ने नीरज सिंह के हमले से मुझे किसी तरह बचाया। 
इस संबंध में जब नगर कोतवाल मनोज पाठक से जानकारी चाही गई तो उन्होंने बताया कि एक नामजद व तीन अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करने की कार्यवाही की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ