गोण्डा। जिले की नगर पुलिस ने सोमवार को 2 सौ 50 ग्राम अवैध गाँजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
इस संबंध में पुलिस मीडिया सेल के जारी प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी दी कि,रविवार की रात्रि क्षेत्र भ्रमण के दौरान उप निरीक्षक राजेन्द्र कन्नौजिया व उनके सहयोगी ने बाराबंकी जनपद के सतरिख थानाक्षेत्र अंतर्गत गनेरा गाँव निवासी सर्वजीत यादव पुत्र जैसराम यादव रोडवेज चौकी स्थित गणेश चाय की दुकान से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 250 ग्राम अवैध गाँजा बरामद किया है।


0 टिप्पणियाँ