गोण्डा डेस्क
गोण्डा। जिले की संयुक्त पुलिस टीमों ने एक बड़ी सफलता के तहत 25 लाख 30 हजार मूल्य की 101 किलो 2 सौ ग्राम गाँजा व एक मोटरसाईकिल बरामद करने में सफलता पाई है।इसी के साथ एक किशोर समेत पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुये पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि,को0 नगर व एस0ओ0जी0 की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर महादेवा रेलवे क्रासिंग ओवरब्रिज के पास से बस्ती जनपद के हर्रैया थानाक्षेत्र अंतर्गत मुरादीपुर निवासी मदाक पदार्थ तस्कर रवि चौहान उर्फ सुड्डू पुत्र रामपाल चौहान व एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे व निशानदेही से 101 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा व परिवहन में प्रयुक्त 01 अदद टीवीएस0 राइडर मोटरसाईकिल को बरामद किया गया।उन्होंने बताया कि,
गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि ये लोग अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर कम दामों में देश के बिहार, उड़ीसा व असम राज्य से अवैध गांजा खरीदकर मांग के अनुसार विभिन्न जनपदों में अधिक दामों में सप्लाई कर अपनी जरूरतों को पूरा करते हैं। पुलिस अधीक्षक ने यह भी जानकारी दी कि,गिरफ्तार आरोपी रवि चौहान के विरुद्ध बस्ती के विभिन्न थानो में कई मुकदमें पंजीकृत हैं।
गिरफ्तार कर्ता टीम में
उ0नि0 रजनीश द्विवेदी, एस0ओ0जी0 प्रभारी शादाब आलम, हे0का0 अरूण कुमार यादव, महेन्द्र यादव, राकेश सिंह, रणधीर सिंह,पंकज सिंह,का0 आदित्य पाल,अमितेश सिंह,अंशुमान पाण्डेय आदि शामिल रहे।


0 टिप्पणियाँ