गोण्डा- बीज की दुकान में लगी आग से 50 हजार की नगदी समेत 15 लाख का सामान जलकर स्वाहा

दीवाली की रात की है घटना,लक्ष्मी पूजा के बाद लगी थी आग
गोण्डा डेस्क 
गोण्डा। जिले के वजीरगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत बलेश्वरगंज बाजार स्थित दीवाली की रात खाद व बीज की दुकान में इलेक्ट्रिक शॉर्टसर्किट से लगी आग से दुकान में रखी 50 हजार रुपये की नकदी समेत 15 लाख रुपये मूल्य की बीज,फसलों की दवाएं व फर्नीचर जलकर राख हो गए। 
भरहापारा, बालेश्वरगंज निवासी दुकान मालिक विक्रम सिंह पुत्र रामसिंह ने वजीरगंज थाने में दिये अपनी तहरीर में बताया कि,गुरुवार की शाम दिवाली की पूजा करने के बाद दुकान बंद कर कस्बे में ही स्थित अपने घर चले गए। दुकान में कब आग लगी इसकी जानकारी उन्हें रात 2:30बजे उनके पड़ोसी ने दी। सूचना पाते ही वह बदहवास अपनी दुकान पर पहुँचे ,तो देखा उनकी दुकान जल रही है। इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को मदद के लिये पुकारा। जिसके बाद पड़ोसियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका । लेकिन तबतक दुकान में रखे 50 हजार नगद समेत 15 लाख मूल्य की मँहगी सब्जियों व अनाज (चना,मसूर बरसीम) के बीजों के साथ इम्पोर्टेड कीटनाशक दवाएं तथा दुकान में लगी एल.सी.डी.और काउंटर जलकर राख हो चुके थे । उन्होंने दुकान में आग लगने की सूचना स्थानीय लेखपाल व तहसील प्रशासन को दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि, आग लगने की सूचना मिली है। मौके पर पुलिस टीम भेजी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ