गोण्डा डेस्क
गोण्डा। शुक्रवार को ओझापुरवा गाँव के पास एक ईरिक्शा सड़क के किनारे स्थित विद्युत पोल से टकरा गई। जिसमें रिक्शे पर सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।जिसे आसपास के लोगों ने डायल 108 की मदद से उसे अयोध्या मेडिकल काॅलेज भेज दिया।वहीं इस हादसे में मामूली रूप से चोटिल रिक्शा चालक रिक्शा छोड़कर फरार हो गया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक वह नशे में धुत था,तभी यह हादसा हुआ।
मिली जानकारी के मुताबिक नवाबगंज थानाक्षेत्र के तारा पुरवा, लौव्वाबीरपुर गाँव निवासिनी महिला माला पत्नी जितेंद्र सिंह राना (37) वर्ष गाँव के ही बैटरी रिक्सा चालक राजकुमार मिश्रा पुत्र ओमप्रकाश मिश्रा के साथ थानाक्षेत्र के मझारा गाँव निवासी अपने किसी रिश्तेदार के यहां मिलने आई थी। लौटते समय चंदापुर,ओझा पुरवा के पास विद्युत पोल से टकरा गई। जिसमें महिला नीचे गिर गई तथा गंभीर रूप घायल हो गई। बताया जाता है कि,चालक राजकुमार मिश्रा शराब के नशे में धुत था। वहीं ईरिक्शे के विजली के खंभे से टकराने के चलते उसके तार टूट गये।गनीमत यह रही कि,गाँव के लोगों ने विजली कर्मियों को फोन करके लाइन कटवाई गई जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।


0 टिप्पणियाँ