गोण्डा।जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कोल्हमपुर चौकी के खड़ौवा गाँव खेत के चारों ओर लगाये कंटीले तारों में प्रवाहित विद्युत करंट से एक गाय की दर्दनाक मौत हो गई। जिसकी शिकायत गो स्वामी ने पुलिस से की है।
अपने शिकायती पत्र में खड़ौवा गाँव निवासिनी मोहिनी तिवारी पुत्री दिलीप ने कहा है कि, शुक्रवार की सुबह करीब 06 बजे मेरी गाय चारा खाते खाते गांव के ही ओमप्रकाश उर्फ विजय तिवारी के खेत के पास चली गई थी। विजय के खेत की बाड़ में लगे कंटीले तारों में उतर रहे विद्युत करंट की चपेट में आने से मेरी गाय की मौत हो गई है।
इस संबंध में कोल्हमपुर चौकी प्रभारी शिवकुमार यादव ने कहा कि तहरीर मिली है। मृतक मवेशी का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


0 टिप्पणियाँ