गोण्डा डेस्क
गोण्डा। रविवार को कस्बे के पुराने हनुमान मंदिर में युवा समाज सेवी अखिलेश कौशल ने थानाध्यक्ष वजीरगंज अभय सिंह का सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया।
सर्वप्रथम समाज सेवी ने थानाध्यक्ष को माल्यार्पण कर उन्हें प्रभू रामचंद्र जी की फ्रेम की हुई एक फोटो भेंट की।इसके बाद उपनिरीक्षक रामधारी सिंह दिनकर, दुर्गेश कुमार,पंकज यादव,हेड कांस्टेबल रावत यादव, सतीश सिंह,कांस्टेबल शिवम पाल,सूरज उपाध्याय मोहनलाल,अमित मौर्य समेत अन्य पुलिस कर्मियों का भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया।
इस दौरान युवा समाज सेवी अखिलेश ने कहा कि,जब से थानाध्यक्ष ने वजीरगंज का कार्यभार संभाला है उन्होंने अपने कार्यों व मिलनसार छवि के चलते क्षेत्र वासियों का दिल जीत लिया है।इसी के साथ उनके पास आने वाला चाहे छोटा हो या बड़ा उसका सम्मान किया है तथा गलत लोगों दण्डित करने में उन्होंने कोई कोताही नहीं बरती व क्षेत्र की शांति व सुरक्षा बनाये रखने में उन्होंने कहीं कोई कसर नहीं छोड़ी।उनके इन्हीं कार्यों के चलते उनको तथा उनके सहयोगियों को यहाँ सम्मानित किया गया है।
इस दौरान थानाध्यक्ष ने करीब 30 महिलाओं को साड़ी वितरित की।
सम्मान समारोह में कथा वाचक विजय प्रकाश मौर्य (सखी जी),चन्द्रभूषण तिवारी,हरीश कौशल ,दीपक सिंह,नरेंद्र कौशल,गोलू शुक्ला,रजत कौशल,सर्वेश कुमार जायसवाल,प्रधान शुशील जायसवाल, पूरन आदि मौजूद रहे। इसी तरह वजीरगंज शाही जामा मस्जिद के मौलाना अब्दुल हमीद ने मस्जिद परिसर में आयोजित समारोह में उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिये सम्मानित किया।


0 टिप्पणियाँ