गोण्डा - पागल कुत्ते ने दो दिनों में पच्चीस लोगों को काटा,दहशत में लोग

गोण्डा डेस्क 
गोंडा। जिले के रुपईडीह ब्लॉक क्षेत्र में एक पागल कुत्ते ने दो दिनो के भीतर 25 लोगों काट खाया,जिससे इलाके लोग दहशत में हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को क्षेत्र में घूम रहे एक पागल कुत्ते ने तीन गांवों के लोगों पर हमलाकर एक महिला व 14 बच्चों को नोंचकर जख्मी कर दिया। इसी तरह ग्राम पंचायत फरेंदा शुक्ल निवासी गुड़िया (12) नूर आलम (04), रक्षक (03), कंचनपुर निवासी कन्यावती (39), पवन मिश्र (5) सौरभ तिवारी (14) व नारायण तिवारी (06) पर हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया। गांव वालों ने जबतक दौड़ाकर पागल कुत्ते को मारना चाहा, तब तक वह वहां से भाग निकला तथा वहाँ से निकलकर वह बगल के गांव हिसाब तिवारी पुरवा पहुंच गया और वहां गांव की गायत्री (07), ननहा (08) व मोगी (14) पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद कुत्ते ने भवनियापुर गांव में धावा बोल कर वहाँ कई लोगों को काटा। 
खूंखार बन चुके इस पागल कुत्ते के हमले से जख्मी सभी लोगों को परिजनों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रुपईडीह ले जाकर भर्ती कराया। इसी के साथ दूसरे दिन 
वहीं आवारा कुत्ते ने दूसरे दिन भी पागल कुत्ते का कहर नहीं थमा, बनगाई गांव निवासिनी मोमिना (40) सीता (20), सबीना (10), साकिर अली (30), अलिफ ( 2) व रूबी मौर्य (4) को हमला कर उन्हें काट कर जख्मी कर दिया। इसी तरह आर्यनगर कस्बे में शिवम व दीपक को भी काट कर जख्मी कर दिया। पागल कुत्ते के लगातार हो रहे हमले के चलते क्षेत्र के लोग दहशत के साये में जी रहे हैं।
अधिकांश लोग आवागमन के दौरान कुत्ते को देखते ही भयभीत हो अपना रास्ता बदल लेते हैं।  कुत्ते के हमले में जख्मी हुए बच्चों व महिलाओं को उपचार के लिए उनके परिजनों ने विभिन्न चिकित्सालयों मे जाकर एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाया है। इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर वीर बहादुर सिंह ने बताया कि कुत्ते के काटने से घायल सभी लोगों को एआरवी व टिटनेस का टीका लगा दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ