गोण्डा।जिले के वजीरगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत परसहना गाँव में युवती से छेड़-छाड़ करने वाले एक युवक को पहले तो ग्रामीणों ने पेंड़ में बांधकर पिटाई की,उसके बाद उसे डायल 112 पुलिस को सौंप दिया।जिसे वह थाने ले आई।
मिली जानकारी के मुताबिक थानाक्षेत्र के बंधवा गाँव निवासी किशन वर्मा पुत्र घनश्याम वर्मा दुर्जनपुर पचूमी के परसहना गाँव की ओर गया था,जहाँ उस गाँव की एक 18 वर्षीय युवती को अश्लील इशारे व फब्तियाँ कसते हुये छेड़छाड़ करने लगा। बताया जाता है कि,इस दौरान युवती के शोर मचाने पर वहाँ इकठ्ठा हुये ग्रामीणों ने किशन वर्मा को पेंड़ में बाँधकर तालीबानी स्टाइल में जमकर पीटा। उसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया।
पुलिस के मुताबिक युवती की तहरीर पर आरोपी युवक के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।


0 टिप्पणियाँ