गोण्डा - संदिग्ध हालत में युवक का नग्न शव मिलने से इलाके में सनसनी

युवक के शव को कब्जे लेकर जाँच में जुटी पुलिस

गोण्डा डेस्क 

गोण्डा। शनिवार को जिले के वजीरगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत परसिया गाँव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का नग्न शव सरकारी स्कूल के बगल झाड़ियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।युवक की एक आँख बाहर निकली थी तथा नाक कटी होने के साथ पीठ पर चोट के निशान भी बताया जा रहा है।बहरहाल घटना की सूचना मिलते ही मौके पर अपने सहयोगियों के साथ पहुँचे थानाध्यक्ष ने युवक के शव को कब्जे में लेकर घटना के कारणों की जाँच-पड़ताल कर रहे हैं।इसी दौरान जानकारी होने पर क्षेत्राधिकारी भी मौके पर पहुँच गये व डाॅग स्क्वायड टीम भी वहाँ बुलाई गई,जिसमें घटना के हर पहलुओं की जाँच की जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक थानाक्षेत्र के परसिया गाँव निवासी राजकरन यादव पुत्र श्रीपाल यादव लखनऊ में किसी प्राइवेट सिक्युरिटी कंपनी में सिक्बीयुरिटी गार्ड था। दिवाली की छुट्टी लेकर वह अपने घर आया हुआ था। बीते शुक्रवार को सुबह 11 बजे वह अपने गन्ने का खेत देखने के लिये घर से निकला था। देर रात जब वह अपने घर से नहीं पहुँचा था तो परिजनो ने खोजबीन शुरू कर दी पर उसका पता नहीं चल सका । शनिवार सुबह उसकी माँ ननका देवी खेत की ओर उसे तलाशने गईं तभी उन्हें खेत के पास स्थित स्कूल की बाउंड्री से सटी झाड़ियों में उसकी नग्न व विच्छत शव देख दहाड़ें मारकर रोने लगी व  इसकी सूचना अन्य परिजनो को दी।घटना की जानकारी जब गाँव वालों को हुई तो वहाँ मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। तभी किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी,जिस पर घटनास्थल पर अपने सहयोगियों हेड कांस्टेबल रावत यादव व अन्य के साथ पहुँचे थानाध्यक्ष अभय सिंह ने शव को कब्जे लेकर जाँच-पड़ताल शुरू कर दी है।
पिता ने कहा, बेटे की कर दी गई है हत्या।
इस घटना के संबंध में पिता श्रीपाल यादव ने बताया कि,उनके बेटे की किसी ने बेरहमी से हत्या की है।उन्होंने बताया कि,उसकी एक आँख निकाली गई है,नाक कटी है तथा पीठ पर काले-काले धब्बे हैं।जो यह साबित करने के लिये काफी है कि,राजकरन की हत्या कहीं और कर शव यहाँ फेंका गया है।
पत्नी बोली उसका सहारा छीन लिया!
मृतक राजकरन यादव की पत्नी अनीता ने बताया कि,उसके पति की हत्या की गई है,उसे न्याय चाहिये।उसने बिलखते हुये बताया कि,अब वह अपने तीन बच्चों लवकुश  (16) गोलू(12) व प्रिंस (6) के भविष्य को लेकर परेशान है ,उसे समझ नहीं आ रहा कि,अब आगे क्या होगा। उसका सहारा हत्यारों ने छीन लिया।
क्या बोले सीओ तरबगंज?
इस संबंध में जब सीओ तरबगंज विनय कुमार सिंह से जानकारी चाही गई, तो उन्होंने बताया है कि,शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। मौके पर डाॅग स्क्वायड टीम व पुलिस घटना के कारणों की जाँच-पड़ताल कर रही है। उन्होने बताया कि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ