गोण्डा डेस्क
गोण्डा । जिले की नगर कोतवाली पुलिस ने बीते दिनो मुख्यालय के उतरौला रोड स्थित यशमय वर्ल्ड स्कूल के पास हत्या कर फेंके गये युवक के शव की गुत्थी सुलझाने में कामयाबी पाई है।जिसके क्रम में गुरुवार को हत्यारे को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय रवाना कर दिया। इस संबंध में जानकारी देते हुये नगर कोतवाल मनोज पाठक ने बताया कि,बीते 02 नवम्बर को यशमय वर्ल्ड स्कूल के पास एक युवक का शव मिला था।जिसके पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी हत्या की बात सामने आई थी। इस मामले में नगर पुलिस की टीमें आरोपी को खोजने में लगीं थीं।
जिसमें उन्हें गुरुवार को उन्हें सफलता मिल गई,पुलिस टीमो हत्यारोपी देवरिया जनपद के भटनी थानाक्षेत्र अंतर्गत नोनपारा गाँव निवासी सुवेश तिवारी पुत्र स्व0 शिवराम तिवारी को मुख्यालय के शेख किला कब्रिस्तान से गिरफ्तार कर लिया।
सुवेश की निशादेही पर मृतक बब्लू के कपड़े एवं झोला बरामद किया गया। पुलिस की
पूछताछ में हत्यारोपी सुवेश ने बताया कि,अयोध्या धाम के राम की पैड़ी के पास रहने वाला मृतक बब्लू उसके साथ काम करने के लिये दोनो साथ गोण्डा साथ आये थे।
गोण्डा में जब दोनों यशमय वर्ल्ड स्कूल के पास साथ में शराब पी रहे थे, उसी दौरान अभियुक्त व मृतक बब्लू के मध्य कहासुनी व मारपीट होने लगी, उसी दौरान नशे की हालत उसने में बब्लू के सिर पर ईट से प्रहार कर घायल कर दिया, जिससे गम्भीर चोट लगने से मृत्यु हो गयी थी। गिरफ्तार कर्ता टीम में उ0नि0 दिनेश राय, हे0का0 राजकरन यादव,का0 पीयूष गोस्वामी व दीपक कुमार सिंह रहे।


0 टिप्पणियाँ