गोण्डा डेस्क
गोण्डा। जिले के कटराबाजार विकास खण्ड अन्तर्गत ग्राम पंचायत मैज़ापुर में पाइप विछाने के लिये एलएंडटी कंपनी के कर्मियों ने अभी हाल ही में एफडीआर टेक्नोलॉजी से निर्मित सर्वांगपुर से मुहम्मदपुर तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत बनाई गई सड़क को बीच से खोद डाला है। जिससे स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। लंबी जद्दोजहद के बाद ग्रामीणों को ये सौगात बाद मिली थी, जिसे बीच से खोदने पर उनमें कंपनी के विरुद्ध गुस्से का माहौल है। बता दें कि, एलएंडटी कंपनी का सर्वांगपुर मैज़ापुर के बॉर्डर के पास पाइपलाइन बिछाने का कार्य चल रहा है।जिसके चलते कंपनी के कर्मियों व मजदूरों ने सड़क को बीच से ही खोदा जा रहा है । इस संबंध में जब एलएंडटी के इंजीनियर अनिरबन सन्यासी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि,मरम्मत करवा दी जाएगी। जबकि एलएंडटी ने जिन सड़कों को खोदा है अबतक उनकी मरम्मत नहीं हो सकी है।इसी के साथ सड़क के बीच से खुदी होने के चलते लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। इस प्रकरण में प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना के जेई अमरेंद्र प्रजापति का कहना है कि,वह जांच करवायेंगे ।


0 टिप्पणियाँ