गोण्डा - सामान लेने बाजार गया किशोर लापता,गुमशुदगी दर्ज

गोण्डा। जिले के कटरा बाजार थाना क्षेत्र में घर से बाजार कुछ सामान लेने के लिये निकला एक पन्द्रह वर्षीय किशोर लापता हो गया।जब देर तक वह घर वापस नहीं आया तो परिजनो ने उसे तलाशना शुरू कर दिया।जब वह नहीं मिला तो स्थानीय थाने में शिकायत की गई।जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोर की खोजबीन शुरू कर दी है।
थानाक्षेत्र के सेल्हरी,मुरावन पुरवा निवासी पृथ्वीपाल गौतम के मुताबिक उनका पंद्रह वर्षीय पुत्र पिंटू 
उर्फ निरहू बीते 25 अक्टूबर को घर से सामान खरीदने के लिये पास के चूंटीपुर चौराहा गया था तथा वहीं से वह कहीं लापता हो गया। जिसके देर शाम घर वापस न लौटने पर सभी रिस्तेदारों व मित्रों के यहां काफ़ी खोजबीन की गई ,लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। इससे परिजनों ने स्थानीय पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई है तथा किशोर का सही पता बताने वाले को  ईनाम भी देने का वादा किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ