गोण्डा - दलित नाबालिग को भगा ले जाने की शिकायत पुलिस से


गोण्डा डेस्क 
गोण्डा। जिले के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने उसकी नाबालिक बेटी को भगाकर अपने साथ ले जाने वालों के विरुद्ध स्थानीय कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। 
मिली जानकारी के मुताबिक थानाक्षेत्र के एक गाँव की रहने वाली महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा है कि, भैया दूज के अवसर पर वह अपनी नाबालिक पुत्री के साथ अपने मायके आई थी। बीते रविवार की शाम 5:30 बजे उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर दो युवक अपने साथ लेकर चले गए। महिला के अनुसार वह युवकों के घर जानकारी करने गई तो परिवार के लोग जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करके गाली व जान से मारने की धमकी देते हुए आमादा फौजदारी हो गए। महिला ने बालिका को बरामद कर आरोपियों के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई किये जाने की मांग की है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक से वार्ता करने का प्रयास किया गया, लेकिन नेटवर्किंग समस्या के चलते उनसे संपर्क नहीं हो सका।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ