गोण्डा डेस्क
गोण्डा। जिले के वजीरगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत अयोध्या-गोण्डा राजमार्ग पर दयानंद स्कूल के सामने एक तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल से घास लेकर जा रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल व्यक्ति को सीएचसी पहुँचाया, जहाँ उसकी हालत को देखते हुये चिकित्सक ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक,थानाक्षेत्र के हाथीदूबे पुरवा निवासी संजय दूबे उर्फ कप्तान पुत्र स्वर्गीय सुरेंद्र दूबे सोमवार शाम अपने खेत से पशुओं के लिये घास का गठ्ठर साइकिल पर लादकर जा रहा था। तभी विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान बाइक सवार भागने में कामयाब रहा, लेकिन वहाँ मौजूद लोग उसकी बाईक का नंबर नोट करने में कामयाब रहे।खबर लिखने तक पुलिस को घटना के बारे में सूचना नहीं दी गई थी।


0 टिप्पणियाँ