गोण्डा - रात में फोन पर बात करो.. महिला शिक्षकों ने प्रधानाचार्य पर लगाए गंभीर आरोप

बेसिक शिक्षा निदेशक समेत अन्य अधिकारियों को दिया शिकायती पत्र 
गोण्डा डेस्क 
गोण्डा। जिले के मनकापुर मनकापुर शिक्षा क्षेत्र के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय दलपतपुर के प्रधानाचार्य पर विद्यालय की शिक्षिकाओं व शिक्षा मित्रों ने उन्हें कार्यालय में बुलाकर अश्लील हरकत करने का गंभीर आरोप लगाया है। जिसकी शिकायत शिक्षिकाओं ने निदेशक बेसिक शिक्षा से की है।
अपने दिये गये शिकायती पत्र में उन्होंने स्कूल में इंचार्ज अध्यापक अरविंद कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुये कहा कि,वे उन सभी को अपने कार्यालय में बुलाकर गंदी हरकतें, बैड टच व अश्लील बातें करते है तथा इंचार्ज अध्यापक महिला शिक्षकों को विद्यालय में डरा धमका कर कहता है कि किसी को कुछ बताया तो तुम मेरा कुछ भी नहीं कर पाओगी व विद्यालय भी आने लायक नहीं रहोगी,इसलिए बेहतर यही है कि किसी को कुछ मत बताना। 
शिकायती पत्र में यह भी कहा गया कि, इंचार्ज द्वारा कई बार यह ऑफर दिया गया कि बच्चों को मत पढ़ाओ क्योंकि, यह प्राइवेट स्कूल नहीं है कि बच्चों को पढ़ाओगी तभी वेतन मिलेगा, बल्कि यह तो सरकारी विद्यालय है यहां तो यदि नहीं पढ़ाओगी तब भी हर महीने वेतन मिलता ही रहेगा। हम तुम साथ में सरकारी अध्यापक हैं और सरकार हमको वेतन देती है यहां पर कौन चेक कर रहा है की स्कूल में बच्चों को पढ़ाया जा रहा है या नहीं। इसलिए मेरे इशारे पर कार्यालय में आ जाया करो वहाँ बैठकर बात किया करेंगे तथा रात में मुझसे फोन पर बात किया करो। अगर तुम कभी विद्यालय नहीं आओगी तो चिंता वाली कोई बात नहीं है तुम मुझे खुश रखो मैं तुम्हें खुश रखूंगा और तुम्हारी उपस्थिति में अपनी तरफ से रजिस्टर में दर्ज कर दिया करूंगा।
शिक्षिकाओं ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के साथ ही प्रदेश स्तर के उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर अवगत कराया है और पत्र में लिखा है कि यदि इंचार्ज अध्यापक अरविंद कुमार के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो वह विद्यालय नहीं आयेंगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ