गोण्डा - धान क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण कर डीएम ने व्यवस्थाओं को दुरुस्त बनाने के दिये निर्देश

साफ-सफाई न होने से दिखीं नाराज
गोण्डा डेस्क 
गोण्डा।बुधवार को डीएम नेहा शर्मा ने जिले के इटियाथोक में राजकीय धान क्रय केंद्र ''ए और बी" का औचक निरीक्षण किया।इस दौरान वहाँ साफ-सफाई समेत अन्य व्यवस्थाओं के सही न होने पर नाराज डीएम ने क्रय केंद्र पर तैनात कर्मियों को सभी व्यवस्थायें दुरुस्त बनाने के निर्देश दिये।
अपने निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वहां पर बाटमाप की जानकारी, स्टॉक रजिस्टर, खरीद रजिस्टर, किसान पंजीकरण रजिस्टर, तथा अन्य सारी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। 
इस दौरान मौके पर 30 कुंतल धान खरीद पाया गया। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने केंद्र प्रभारी को निर्देश दिए हैं कि किसानों से मुलाकात कर अधिक से अधिक धान खरीद करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने वहां पर उपस्थित केंद्र प्रभारी एवं अन्य अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा है कि धान क्रय केंद्रों पर आने वाले किसानों को किसी भी दशा में वापस ना किया जाए तथा केंद्र पर उनके बैठने की व्यवस्था, पानी पीने की व्यवस्था, लाइट की व्यवस्था, शौचालय की व्यवस्था, साफ सफाई सहित अन्य सारी व्यवस्थाएं तैयार रखें। जिससे धान विक्रय करने वाले किसानों को क्रय केंद्र पर किसी भी प्रकार की कोई समस्या न होने पाए। इसके साथ उन्होंने कहा कि किसानों के द्वारा विक्रय किए गए धानों का भुगतान 48 घंटे के अंदर करना सुनिश्चित करें, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न करने की भी बात कही। डीएम ने केंद्र प्रभारी को निर्देश दिए हैं कि निर्धारित लक्ष्य से अधिक धान खरीद करना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान केंद्र पर धान विक्रय करने के लिए आए हुए किसानों को माला पहनाकर स्वागत भी किया।
इस दौरान वहाँ जिला खाद्य विपणन अधिकारी प्रज्ञा मिश्रा, यूपी पीसीयू प्रबंधक जितेंद्र वर्मा, केंद्र प्रभारी राम उजागर चौरसिया, संबंधित सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ