गोण्डा डेस्क
गोण्डा। जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम न्यौड़ार निवासी मारूक पुत्र जुम्मन ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बेटी से छुटकारा पाने के लिए गुहार लगाते हुए कहा है कि वह अपनी विवाहित पुत्री से बहुत परेशान हैं। उसका कहना है कि उसकी पुत्री जहरुन्निसा की शादी वर्ष 2020 में रहमान निवासी डुमरियाडीह वजीरगंज थाना क्षेत्र के साथ हुई थी। पिता का कहना है कि शादी के कुछ वर्ष बाद पुत्री की मानसिक हालत गड़बड़ हो गई और वह बहुत उदण्ड किस्म की हो गई। पिता ने कहा कि उसे काफी समझाया गया,लेकिन पुत्री ने किसी की बात नहीं मानी और पति से तलाक ले लिया और ससुराल से अपनी तीन वर्षीय पुत्री को लेकर मायके चली गई व पिता के घर में जबरिया रहने लगी हैं। जो परिवार के अन्य सदस्यों से रोजाना झगड़ा लगाई करती है। पिता का आरोप है कि वह धमकी देती है कि अपनी पुत्री को मारकर परिवार वालों को फंसा दूंगी। इससे सहमे और भयभीत परिवार ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।


0 टिप्पणियाँ