गोण्डा - अलग-अलग सड़क हादसों में एक की मौत,एक घायल

गोण्डा डेस्क 
गोण्डा। जिले के कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र अन्तर्गत गोंडा-लखनऊ हाईवे पर सोमवार को दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। पहली घटना बहराइच मोड़ के पास की है । 
जहाँ कस्बे के मोहल्ला नई बाजार निवासी मोहम्मद सलीम राईनी (48) पुत्र अली अहमद गोंडा-लखनऊ हाईवे पर बहराइच मोड़ के पहले सड़क की पटरी पर फल का ठेला लगाकर परिवार का जीविकोपार्जन करता था। सोमवार को लखनऊ की तरफ जा रही रही एक तेज रफ्तार कार ने अनियंत्रित कार ने उसके फल के ठेले पर ज़ोरदार टक्कर मार दी थी। इस हादसे में सलीम गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे गोण्डा के एससीपीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उसकी हालत गंभीर देखते हुए लखनऊ के ट्रामा सेंटर के लिए रेफर किया गया। जिसे लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई । वहीं दूसरी घटना सोमवार देर शाम की है,जहाँ करनैलगंज क्षेत्र के ही गोण्डा-लखनऊ हाइवे स्थित पिपरी मोड़ के पास तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आकर एक बाइक सवार घायल हो गया,जिसे स्थानीय लोगों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया ।कोतवाली क्षेत्र के  नारायनपुर मांझा निवासी रामनाथ यादव (42) बाईक से जा रहे थे तभी गोण्डा-लखनऊ हाइवे स्थित पिपरी मोड़ के पास तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें टक्कर मार दिया जिससे वह घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में लेकर चालक को भी हिरासत में ले लिया गया है और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ