गोण्डा - खाद्य सुरक्षा टीम ने खोया मंडी में की छापेमारी,भरे नमूने

गोण्डा डेस्क 
गोण्डा। शुक्रवार को जिले के नवाबगंज कस्बे और क्षेत्र में वैध और अवैध रूप से संचालित हो रही खोया मण्डियों में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा टीम ने शुक्रवार को ताबड़तोड़ छापेमारी की। जिन्हें  देखकर व्यापरियों और मण्डी संचालकों में हड़कंप मच गया।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय सिंह ने बताया कि कस्बे एंव क्षेत्र में वैध एवं अवैध रूप से संचालित खोया मंडियों के विरूद्ध पूर्व में हुई शिकायत के निस्तारण के लिए मोहल्ला कहरान स्थिति पानी की टंकी के पास स्थित खोया मंडी का निरीक्षण किया गया। इसके बाद लाल शहीद बाबा चौराहे पर अवैध रूप से संचालित खोया मंडी और फिर खेमेपुर गांव में स्थित खोया मंडी पर प्रवर्तन की कार्रवाई की गयी है। इस दौरान दो अलग-अलग खोया व्यापारियों से खोया के नमूने लिए गये हैं। इसके साथ ही उन दोनों व्यापारियों के पास खाद्य लाइसेंस पंजीकरण भी नहीं पाया गया। इनके विरूद्ध मुकदमे की कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ