गोण्डा - नाबालिग को भगाया,विरोध पर युवक के संबंधियों ने मारपीट कर जानमाल की दी धमकी

पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर की कार्रवाई की माँग
गोण्डा डेस्क 
गोण्डा।जिले के वजीरगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत गेड़सर निवासिनी एक महिला ने पुत्री को भगाने व विरोध पर युवक के सगे-संबंधियों पर मारपीट और जान से मार डालने की धमकी देने का आरोप लगाते हुये वजीरगंज पुलिस से शिकायत की है।
अपने दिये हुये तहरीर में गेड़सर निवासिनी पीड़ित महिला ने बताया कि,वह अपने परिवार के साथ हरियाणा राज्य के करनाल में रहती है।बीते 02 नवंबर को गाँव के ही रहने वाले रामदीन पुत्र  स्वामीनाथ जो करनाल में ही रहता था,उसकी 17 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर कहीं भगाकर ले गया।जिसे खोजने के लिये वह गाँव आ गई तथा बीते 16 नवंबर की शाम 05 बजे उसने युवक के घर पर शिकायत करते हुये उनसे जानना चाहा की उसकी पुत्री कहाँ पर है। जिसपर युवक के भाई पाटनदीन व शिवराम, देवीदीन,रामलोटन ने उसे मारा पीटा तथा जान से मार डालने की धमकी दी है।
बहरहाल खबर लिखे जाने तक पुलिस की इस मामले में किसी कार्यवाही की जानकारी नहीं हो पाई थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ