गोण्डा - बाल दिवस पर स्कूल में खेल-कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन

गोण्डा डेस्क 
गोण्डा। बाल दिवस के अवसर पर वजीरगंज के तुर्काडीहा स्थित माँ यशोदा पब्लिक स्कूल  में खेल-कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने कुर्सी दौड़,लंगड़ी दौड़,अंताक्षरी ,और शारीरिक दक्षता वाले विभिन्न खेलों में भाग लिया । सभी बच्चों ने बड़े जोश और उमंग के साथ अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य स्वतंत्र सिंह ने बताया प्रतियोगिताओं का उद्देश्य बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें टीम भावना और प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देना है और सभी बच्चों को आगे बढ़कर खेल में क्षमता अनुसार प्रतिभाग करना चाहिए जिससे अपने परिवार एवं क्षेत्र का नाम रोशन हो । 
 इससे पूर्व विद्यालय के संरक्षक शत्रुघ्न सिंह ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया और बच्चों का हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर आशीष सिंह ने बच्चों के संपूर्ण विकास में खेलों के महत्व पर जोर दिया। अंत में विजयी बच्चों को पुरस्कार वितरित कर सभी प्रतिभागियों की सराहना की गई। आयोजन में विद्यालय के अध्यापक सुनील सिंह, अमित शुक्ला, रमेश गुप्ता, पूजा मिश्रा, उमा मौर्या, आराधना, ललिता चौहान एवं क्षेत्र के आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ