गोण्डा - छात्रा के अपहरण के मामले में केस दर्ज

गोण्डा डेस्क 
गोंडा। जिले के खरगूपुर थानाक्षेत्र में बीते शुक्रवार को एक 19 वर्षीय छात्रा के अपहरण के मामले में खरगूपुर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
बताया जाता है कि,अपहृत छात्रा शुक्रवार को स्कूल जाने के बाद घर नहीं लौटी थी। जिस पर उसकी माँ ने पुलिस को तहरीर दी थी।
जिसमें उसमें कहा कि, उसकी 19 वर्षीय लड़की शुक्रवार की सुबह साइकिल से स्कूल पढ़ने गई थी लेकिन घर नहीं लौटी। काफी खोजबीन पर पता चला है कि वह एक युवक से फोन पर बात करती थी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कमलाकान्त त्रिपाठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके छात्रा की तलाश शुरू कर दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ