गोण्डा डेस्क
गोण्डा । जिले के वजीरगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत बलेश्वरगंज- दुर्जनपुर मार्ग पर रविवार को दो बाइकों की जबरदस्त भिड़ंत में एक बाइक पर सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई तथा पीछे बैठी उसकी पत्नी इस हादसे में बालबाल बच गई।वहीं दूसरा बाइक सवार अपनी बाइक मौके पर छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुँची वजीरगंज थाने की पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेज दिया व दूसरे बाइक सवार की तलाश कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक वजीरगंज थानाक्षेत्र के बलेश्वरगंज दुर्जनपुर मार्ग पर रविवार दोपहर 12:30 जमुनहा डल्लापुर सीमा पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में चड़ौवा गाँव निवासी शेषनाथ तिवारी पुत्र स्वामीनाथ तिवारी (55) की दर्दनाक मौत हो गई जबकि,बाइक पर पीछे बैठी उसकी पत्नी राजकली बालबाल बच गयी। इस हादसे के बाद दूसरा बाइक सवार मौके पर ही अपनी बाइक छोड़ कर भाग गया।
बताया जा रहा है कि,मृतक शेषनाथ अपनी पत्नी के साथ अपने ससुराल जमुनहा मझरेती जा रहे थे। थाना प्रभारी विश्वास कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि मृतक के भाई राजन तिवारी के तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है तथा मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।वहीं दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर दूसरे बाइक सवार की तलाश कर रही है।


0 टिप्पणियाँ