गोण्डा - अनियंत्रित डंफर ने बाइक सवार को मारी टक्कर,पत्नी की दर्दनाक मौत,पति घायल

मृतका के पति के साथ बाइक से जा रही थी मायके 
गोण्डा डेस्क 
गोण्डा।बीते गुरुवार की देर रात्रि जिले के मनकापुर-दर्जी कुआं मार्ग पर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित डम्फर की बाइक में टक्कर से महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई,जबकि उसका पति आंशिक रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि,मृतका अपने पति के साथ बाइक से मायके जा रही थी। हादसे की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे  पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेज दिया है। तथा उसके पति को प्राथमिक उपचार के बाद घर पहुँचा दिया गया है वहीं हादसे की खबर से मृतका के परिजनो में कोहराम मच गया।
मिली जानकारी के मुताबिक  जिले के मनकापुर कोतवाली के गांव मझरिया की रहने वाली सुमन मिश्रा (35 ) अपने पति के साथ बाइक से करनैलगंज कोतवाली के गांव गौरवा खुर्द अपने ससुराल जा रही थी। जैसे ही वह देहात कोतवाली क्षेत्र की  दर्जी कुआं चौकी के करीब पहुँची वैसे ही मनकापुर-दर्जी कुआं मार्ग कपास स्थित सुल्तान जोत गांव के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे घटनास्थल पर ही सुमन की मौत हो गई। 
बताया जाता है कि डंपर चालक दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात ने बताया कि डंफर को कब्जे में लिया है व जांच पड़ताल की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ