सड़क हादसे में किशोर घायल

गोण्डा डेस्क 
गोण्डा ।जिले के वजीरगंज में शुक्रवार की सुबह गोण्डा- अयोध्या मार्ग पर स्थित सतगुरु कोल्डस्टोर के समीप अयोध्या की तरफ जा रही कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गई।जिसके चलते पोल टूट गया,जिसके चपेट में आकर विद्यालय जा रहे गोपाल पुरवा भगोहर निवासी 12 वर्षीय छात्र पुष्पेंद्र कृष्ण गोस्वामी पुत्र जितेंद्र घायल हो गया। जिसे आनन-फानन में जिले के एक निजी नर्सिंगहोम ले जाया गया जहाँ उसका इलाज हो रहा।पोल से टकराने से कार भी क्षतिग्रस्त हो गयी । कार चालक अमन मिश्रा बालबाल बच गए,खम्भा टूटने से तार जमीन पर बिखर गया गनीमत रही कि बिजली आपूर्ति बंद थी नही तो बड़ा हादसा हो जाता। बिजली विभाग के अवर अभियंता अनिल कुमार मानस ने बताया कि टूटा हुवा बिजली का खम्भा निर्माणाधीन 33हजार केवी लाइन का है। पोल टूटने के संदर्भ में विधिक कार्यवायी की जाएगी।  प्रभारी थानाध्यक्ष विश्वास कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि कार के बिजली खम्भे में टकराने की सूचना है अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ