गोण्डा - सीओ,तहसीलदार के संग थानाध्यक्ष ने हटवाया अतिक्रमण।

गोण्डा डेस्क 
गोण्डा।सड़कों के किनारे पटरियों पर अवैध अतिक्रमण हटाने व आवागमन सुलभ बनाने की प्रदेश के मुख्यमंत्री की मंशा के तहत डीआईजी अमित पाठक के निर्देश के क्रम में शनिवार की शाम सीओ तरबगंज विनय कुमार सिंह, तहसीलदार रंजन वर्मा के नेतृत्व में थानाध्यक्ष अभय सिंह और उनकी टीम ने वजीरगंज कस्बे के  अतिक्रमणकारी दुकानदारों के सड़क की पटरियों पर किये गये अवैध अतिक्रमण हटवाते हुये पटरियों को खाली कराया। इसी के साथ उन्हें चेताया कि, यदि दोबारा इस तरह का कोई अतिक्रमण दिखाई दिया तो उस स्थित में ऐसे लोगों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी ।इस दौरान सीओ व तहसीलदार ने पटरियों पर कब्जा जमाने वाले दुकानदारों से  अविलंब अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ