गोण्डा - पूर्व विधायक पितृ शोक लोगों ने दी श्रद्धांजलि

गोण्डा डेस्क 
गोण्डा। जिले के कटरा बाजार विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे के पिता का शनिवार सुबह निधन हो गया है।जिसकी जानकारी होते ही उनके आवास पर उनके समर्थकों और शुभचिंतकों का तांता लग गया।
कटरा बाजार विधानसभा के पूर्व विधायक के पिता भवानी प्रसाद दूबे 97 वर्ष के थे,शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाने और श्रद्धांजलि देने वालों का उनके गांव परसा महेशी में कतार लगी रही। वह पांच साल तक सहकारी गन्ना समिति मैजापुर के चेयरमैन रह चुके थे। शनिवार की दोपहर में उनका अन्तिम संस्कार उनके गांव पर किया गया,जिसमें काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ