गोण्डा। जिले के खरगूपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गाँव निवासी किशोर घर से ग्राम प्रधान से मिलने को कहकर निकलने के दौरान लापता हो गया। जब काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला तो,किशोर के पिता की थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है।
खरगूपुर थाना क्षेत्र के अमडोहवा निवासी राजेश कुमार ने पुलिस को दिये अपने तहरीर में बताया है कि, उनका 15 वर्षीय पुत्र मोहित मन्द बुद्धि का है। वह अपने ननिहाल बनघुसरा ग्राम पंचायत हरचंदपुर में रहता था। नौ दिसंबर को वह घर से साइकिल द्वारा प्रधान हरचंदपुर से मिलने पृथ्वीनाथ चौराहे पर गया था। काफी समय बाद चौराहे पर न पहुंचने पर उसकी खोजबीन की गई लेकिन उसकी कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कमलाकान्त त्रिपाठी ने बताया कि मामले में गुमशुदगी दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।


0 टिप्पणियाँ