गोण्डा डेस्क
गोण्डा। जिले के मनकापुर कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत एक गाँव में,रविवार की मध्य रात्रि अज्ञात कारणों से आग के चलते घर के अंदर रखे गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया।जिससे एक ही परिवार के ढाई वर्षीय मासूम समेत 6 लोग झुलस कर घायल हो गये ।
विस्फोट की आवाज सुनकर इकठ्ठा हुये ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर आग पर काबू पाते हुये हादसे में सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।जहाँ तीन की गंभीर स्थित को देखते हुये उन्हें लखनऊ मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मऊ के मजरा बेलगड़िया गांव के रहने वाले बालमुकुद पुत्र मुनीम बीती रविवार की रात्रि अपने परिजनों के साथ अपने टीन के मकान सो रहे थे कि, अचानक रात करीब 1 बजे अज्ञात कारणों से घर में आग लग गई।जब तक कि,उन्हें कुछ पता चल पाता आग मकान की रसोई में पहुँच गई।जहाँ रसोई में रखा गैस सिलेंडर आग पकड़ने से ब्लास्ट हो गया।इस हादसे में बालमुकुंद (62)समेत यशोदा (22) सोहन कुमार (25) रोहित कुमार (18) ज्योति कुमारी (20) व ढाई साल का मासूम राजवीर गम्भीर रूप से घायल हो गये। जिन्हे ग्रामीण उन्हें मनकापुर सीएचसी लाये। जहाँ से चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहाँ से गम्भीर रुप से घायल यशोदा, राजवीर व ज्योति कुमारी को लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
वहीं इस हादसे में बालमकुंद के घर में रखे गृहस्थी के समान जल कर राख हो गये ।
सुबह जानकारी होने पर पहुँचे हल्का लेखपाल निर्मल कुमार ने घटना स्थल पर पहुंच कर क्षति आकलन कर रिर्पोट तहसीलदार को सौप दी है।


0 टिप्पणियाँ