गोण्डा।जिले के नवाबगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत बल्लीपुर गाँव के मजरे सुखवापुर में बीती शुक्रवार की रात्रि अपने छत का दरवाजा बंद करने गया एक व्यक्ति छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल ले जाते समय उसने अपना दम तोड़ दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक मूल रूप से तरबगंज के खजुरी गाँव के निवासी विजय सिंह (55) की बल्लीपुर के मजरे सुखवापुर देवराज सिंह के यहां ससुराल है। करीब 8 वर्ष पूर्व उन्होंने यहीं पर जमीन लेकर मकान बनवा लिया था और खजुरी गाँव छोड़कर यहीं पर रहना शुरू कर दिया। बीती शुक्रवार की रात्रि करीब 11 बजे विजय छत पर लगे दरवाजे को बंद करने गए हुए थे। वहीं पर अंधेरा होने की वजह से दिशा भ्रमित होकर छत से पश्चिम दिशा की ओर गन्ने के खेत में गिर पड़े। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें लेकर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत की खबर से रात में ही घर में कोहराम मच गया।मृतक की पत्नी सुमन की भी मौत 10 वर्ष पहिले ही हो चुकी है। मृतक के तीन बेटे हैं। तीनों पुणे में रहकर नौकरी करते हैं। बीते 23 नवंबर को छोटे बेटे शनि की शादी थी। जिसके चलते पूरा परिवार इकट्ठा था। इस घटना से परिवार समेत पूरे गाँव में हाहाकार मच गया। बहरहाल मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुये अन्य जरूरी कार्यवाही कर रही है।


0 टिप्पणियाँ