गोण्डा - इटियाथोक पुलिस ने अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाकर, सड़क को मुक्त कराया

डीआईजी के कड़े निर्देश के क्रम में हुई कार्यवाही
गोण्डा डेस्क 
गोण्डा। डीआईजी देवीपाटन परिक्षेत्र अमित पाठक के सड़कों की पटरियों पर हुये अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाने के कड़े निर्देशों के क्रम में, जिले की इटियाथोक पुलिस ने कस्बे में सड़क के किनारे व ऊपर पर किये गये अतिक्रमण पर शुक्रवार को बुलडोजर चलाते हुये, सड़क को अतिक्रमण मुक्त बनाया।बता दें कि,
डीआईजी का पुलिस को कड़ा निर्देश है कि,सड़कों को अतिक्रमणमुक्त बनाकर आवागमन को सुलभ बनायें।जिससे लोग व वाहन सुगमता के साथ चल सकें।
जिसके क्रम में इटियाथोक प्रभारी निरीक्षक शेषमणि पाण्डेय के निर्देशन में व.उपनिरिक्षक राजेन्द्र कन्नौजिया ने कस्बे में बुलडोजर चलवाकर अतिक्रमण हटवाया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ