गोण्डा - मामूली कहासुनी में देवर ने भाभी को पीटा

गोण्डा डेस्क 
गोण्डा ।जिले के वजीरगंज कस्बे अंतर्गत छोटा दरवाजा गाँव में मामूली कहासुनी के बाद देवर ने भाभी की पिटाई कर दी।पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
अपनी तहरीर में सुमन पत्नी विनोद साहू ने बताया है कि, मंगलवार दोपहर को परिवारिक विवाद को लेकर विपक्षी मनोज साहू ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुये उसे मुक्का थप्पड़ व लाठी डंडे से मारा-पीटा तथा जान से मारने की धमकी भी दी। प्रभारी थानाध्यक्ष विश्वास कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि मुकदमा दर्ज जाँच की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ