गोंडा। जिले के परसपुर थाना क्षेत्र में सकतपुर सरैंया गांव में पुवाल हटाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें दोनो आपस में भिड़ गये। इस मारपीट में दोनो ओर के लोग चोटिल हो गये। पुलिस से शिकायत करने पर उसने दोनों ओर से दो महिलाओं सहित छह लोगों के विरूद्ध स्थानीय थाने में मारपीट सहित कई अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
बताते चलें कि ,ग्राम सकतपुर सरैंया निवासी सोनू पांडेय ने थाने में दिये तहरीर में आरोप लगाया कि, उसके गांव के कुछ लोगों ने उसकी जमीन में पुवाल रख दिया था। जब उनसे मंगलवार की शाम साढे छह बजे के करीब पुवाल हटाने को कहा गया तो विपक्षी गाली देते उस पर टूट पड़े तथा उसकी पिटाई करने लगे,जब वह बचने के लिये अपने घर के अंदर भागा तो विपक्षी घर में घुस आए व उसे मारापीटा। शोर मचाये पर जब उसको बचाने पत्नी सुमित्रा पांडेय आयीं तो दबंगो ने उन्हें भी मारापीटा।इस मारपीट में दूसरे पक्ष को भी चोटें आईं। बहरहाल सोनू पाण्डेय की तहरीर पर कृष्णा प्रसाद पांडेय, मोनू पांडेय, मनोज पांडेय व उनकी पत्नी के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया
वहीं दूसरे पक्ष के मोनू पांडेय की तहरीर में आरोप लगाते हुये बताया कि पुुवाल हटाने के विवाद को लेकर आरोपी उसे पिटाई करने लगे। जाते समय आरोपियों ने उसके घर में तोड़फोड़ की। मोनू पांण्डेय की तहरीर पर सोनू पाण्डेय व उसकी पत्नी के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।


0 टिप्पणियाँ