दबंग प्रधान पर किसान की जमीन खोदकर तालाब बनाने का लगा आरोप

आम के बाग की पांच बिस्वा जमीन खुदवाई

रिपोर्ट:- मनोज मौर्य 
गोण्डा।जिले के धानेपुर क्षेत्र में एक दबंग प्रधान पर दबंगई से एक किसान के आम के बाग की जमीन को खोदकर उस पर तालाब बनाने का आरोप लगा है। जिसके चलते पीड़ित किसान न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है।
 मामला विकास खण्ड धानेपुर मुजेहना के परसादिक पुरवा गाँव का है।
जहाँ के रहने वाले सतीश कुमार पुत्र जनार्दन प्रसाद तिवारी ने बताया कि उसके निजी गाटा संख्या 506 में स्थित आम के बाग़ की 5 बिसवा जमीन खोद कर स्थानीय ग्राम प्रधान ने तालाब बना दिया गया है।जिसकी पुष्टि के बाद ,उसने उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई पर उसकी कही नहीं सुनी जा रही है।बताते चलें कि,
सार्वजनिक तालाब का मूल स्वरुप कागजात में जमीन महज 2 बीघा 4 बिस्वा ही है, लेकिन ग्राम प्रधान द्वारा तालाब का सुंदरीकरण कराये जाने के दौरान 4 बीघे में तालाब खुदवा दिया गया, जिसके कारण बाग़ में लगा इंडिया मार्का हैण्डपम्प भी तालाब एरिया में आ चुका है।इसके साथ ही बाग़ के तीन आम के पेड़ भी गिरने के कगार पर हैं। पीड़ित किसान द्वारा अब न्याय के लिए उच्चाधिकारियों का दरवाजा खटखटाया जा रहा है और मुआवजे के साथ कार्रवाई की मांग की जा रही है।
पीड़ित किसान सतीश तिवारी ने बताया कि कई बार इसकी शिकायत की गयी लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी है। इस संबंध में बीडीओ का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है, फिर भी वह इसकी जांच करायेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ