शिकायत पर, मण्डली विपणन अधिकारी ने कहा प्रभारी को करेंगे सस्पेंड
रिपोर्ट:-मनोज मौर्य
गोण्डा। जिले के धानेपुर क्षेत्र में एक मात्र क्रयकेन्द्र बंद होने से धान खरीद को ले कर किये जा रहे प्रशासन के दावों की पोल खुल गई।बताते चलें क्षेत्र के रहने वाले हाईकोर्ट के अधिवक्ता गणेश नाथ मिश्र ने अपना धान बेचने के लिए क्रय केंद्र पर सम्पर्क करने को कोशिश की तो उन्हें वह बन्द मिला।पता करने पर जानकारी हुई कि,प्रशासन द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार 15 अक्टूबर से क्रय केंद्र पर किसानो के धान खरीदे जाने थे,उसी दिन से ही क्रय केंद्र पर ताला लटक रहा है।जिससे क्षेत्र के किसानों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।इससे नाराज अधिवक्ता ने उपजिलाधिकारी बीर बहादुर सिंह व क्षेत्रीय विपणन अधिकारी को मौके पर ही फोन कर उनसे शिकायत की तथा धान खरीद में लापरवाही करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की। साथ ही देवी पाटन मण्डल विपणन अधिकारी को भी फोनिक वार्ता के माध्यम से इस बड़ी लापरवाही की शिकायत की गयी जिस पर उन्होंने केंद्र प्रभारी को संस्पेंड कर कार्यवाही करने की बात कही है।अधिकवक्ता ने कहा की धान क्रय केंद्रों की उदासीनता के चलते किसानों को अपना धान सस्ते दाम में बिचौलियों को बेचना पड़ रहा है जो दुःखद है।


0 टिप्पणियाँ