रिपोर्ट:- अमित कुमार
बलिया (उत्तर-प्रदेश)जिले के बेल्थरा रोड स्थित होटल में प्रेमिका के साथ रंगरेलिया मनाना एक शादीशुदा युवक को भारी पड़ गया।युवक की पत्नी ने होटल पहुंच कर दोनो की जमकर पिटाई कर दी।
बाद में एंटी रोमियों दल के साथ महिला ने पति को पीटते हुए सीयर पुलिस चौकी ले गई। वहीं मारपीट के दौरान मौके का फायदा उठाते हुए प्रेमिका वहां से नौ दोग्यारह हो गई। बताते हैं कि,बीते रविवार को विजयादशमी के दिन एक विवाहित युवक अपनी प्रेमिका के साथ उभांव थाना क्षेत्र के बिल्थरारोड नगर स्थित होटल में आकर रंगरलियाँ मना रहा था। युवक की इस हरकत की भनक कहीं से उसकी पत्नी को लग गई,तो वह पति को रंगेहाथों पकड़ने की नियत से वह होटल पर जा पहुंची। होटल के बाहर अपने पति की बाइक खड़ी देख वह उसी पर बैठ गई तथा उनके बाहर निकलने का इंतजार करने लगी। कुछ ही देर बाद उसका पति अपने प्रेमिका के साथ बाहर आता दिखा। पति को दूसरी औरत के साथ देख उसकी पत्नी अपना आपा खो बैठी तथा चप्पल लेकर प्रेमी युगल पर टूट पड़ी। मारपीट के दौरान युवक की प्रेमिका वहां से खिसकने में सफल हो गयी। उधर पूरी तरह रणचंडी बनी पत्नी ने अपने पति को मारते-पीटते सीयर पुलिस चौकी ले आई। जहां बाद में चौकी प्रभारी द्वारा सीओ के हस्तक्षेप से उसे थाना पर भेज दिया गया। चर्चा है कि बाद में थाने से पकड़े गये युवक को छोड़ दिया गया। जब इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष योगेन्द्र बहादुर सिंह से बात करने की कोशिश की गई तो उनका फोन रिसीव नही हुआ। बाद में सीओ केपी सिंह ने बातचीत में बताया कि उन्होने हस्तक्षेप कर मामला सीयर पुलिस चौकी से थाना पर पहुंचाया था आगे की कार्रवाई थानाध्यक्ष ही बता सकते हैं।
नगर स्थित तथाकथित लाज पर गाहे-बेगाहे प्रेमी जोड़ों को आश्रय देने का आरोप लगता रहता है। सूत्रों की माने तो तथाकथित लाज अब ऐसे ही धंधों के बल पर अपना अस्तित्व बनाए हुए हैं। दो वर्ष पूर्व पुलिस का छापा भी ऐसे तथाकथित लाज पर पड़ता रहता था। परन्तु वर्तमान में तथाकथित लाज संचालक व पुलिस के गठजोड़ के चलते ऐसी कार्रवाई पर विराम सा लग गया है। देखना है नई गठित एंटी रोमियो दल ऐसे होटलों पर क्या कार्रवाई करते हैं।


0 टिप्पणियाँ