किशोर इकाई गोष्ठी में एएसपी ने बाल अपराधों पर महकमें के कसे पेंच

रिपोर्ट:- मनोज मौर्य 
गोंडा।गुरूवार को पुलिस मुख्यालय सभागार में विशेष किशोर इकाई की गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों के विरुद्ध हो रहे अपराधों के विरुद्ध पुलिस को सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये गये।बैठक की अध्यक्षता करते हुये अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र कुमार ने अधीनस्थों से बाल अपराधों   
के बावत की जा रही कार्यवाहियों व बाल किशोरो के विरूद्ध पंजीकृत अभियोगो की विवेचना के बारे में विस्तार से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने वहां उपस्थित पुलिस कर्मियों से कहा कि,बाल विवाह से सम्बंधित सूचनाओं को गंभीरता से लेने के साथ दोषियों के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम व बाल विवाह निषेध अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर दोषियों को अविलंब गिरफ्तार करने की कार्रवाई करें। इसी के साथ- साथ बच्चों को अपनी अभिरक्षा में लेकर बाल कल्याण अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करें ।
अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि, समस्त थानों में लम्बित नाबालिगों की गुमशुदगी व धारा 363 आईपीसी के प्रकरणों में अभियान चलाकर कार्यवाही कर प्रकरणो को निस्तारण करने के बारे में गंभीरता के साथ प्रयास करें।  अपर पुलिस अधीक्षक ने बाल तस्करी जैसे गंभीर प्रकरणों में दोषियों के विरुद्ध भारतीय दण्ड संहिता व किशोर न्याय अधिनियम की सम्बंधित धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही करने व बाल श्रम के मामलों में गैर सरकारी संस्थाओं की सहायता लेकर बच्चे का बयान आदि की कार्यवाही पूर्ण कर बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत करने के सम्बंध में जरूरी निर्देश दिये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ