निजीकरण के विरोध में विद्युत कर्मी 26 को करेंगे धरना प्रदर्शन

रिपोर्ट:-मनोज मौर्य 
गोण्डा। निजीकरण के विरोध व अन्य प्रमुख माँगों के मद्देनजर विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के निर्देश पर विद्युत कर्मी लखनऊ सहित प्रदेश के सभी जनपदों के परियोजना मुख्यालय पर   अपराह्न 3 बजे से सायं 5 बजे तक विरोध प्रदर्शन करेंगे। सभी विद्युत कर्मी  निजीकरण हेतु जारी किए गए इलेक्ट्रीसिटी(अमेंडमेंट) बिल 2020 और स्टैण्डर्ड बिडिंग डॉक्युमेंट के मसौदे को वापस लिये जाने,निजीकरण की समस्त प्रक्रिया निरस्त किये जाने के साथ ग्रेटर नोएडा का निजीकरण व आगरा का फ्रेन्चाइजी करार रद्द करने के अलावा ,केरल के केएसईबी लिमिटेड की तरह उप्र में भी सभी ऊर्जा निगमों का एकीकरण कर यूपीएसईबी लिमिटेड का गठन करने के साथ-साथ सभी बिजली कर्मियों के लिए पुरानी पेंशन प्रणाली लागू करने की मांग समेत तेलंगाना की तरह ऊर्जा निगमों में कार्यरत सभी संविदा कर्मियों को नियमित करने और नियमित पदों पर नियमित भर्ती, सभी संवर्गों की वेतन विसंगतियों का निराकरण कराने के साथ पूर्व की भाँति सभी संवर्गों को तीन पदोन्नति पद के समयबद्ध वेतनमान दिए जाने की मांग सरकार से रखेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ