ट्रैक्टर व बाइक की भिड़ंत, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

रिपोर्ट-मनोज मौर्य
गोण्डा। जिले के खोड़ारे थानाक्षेत्र के बभनजोत मेें मस्कनवा-गौराचौकी मार्ग पर ट्रैक्टर व बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार  युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे निकट के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया ,जहाँ उसका इलाज चल रहा है।
बताते हैं कि,थाना क्षेत्र के मन हुआ गाँव निवासी दुर्गेश तिवारी पुत्र सर्वेश तिवारी किसी कार्यवश बाहर गया था। वापस लौटते समय हथियागढ़ प्रथमा सर्वयुपी ग्रामीण बैंक के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर से उसकी भिड़ंत हो गई।जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे स्थानीय ग्रामीणों द्वारा डायल 108 की सहायता से सीएचसी में भर्ती कराया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ