बस ने मारी टक्कर, वी डी ओ गंभीर रूप से घायल

घर जाते समय हुआ हादसा

रिपोर्ट:-मनोज मौर्य 

बाराबंकी।जिले के मसौली थानाक्षेत्र में सूरतगंज में तैनात     खण्ड विकास अधिकारी की घर जाते समय हाइवे पर स्थित  मयूर रैस्टोरेंट के सामने रोडवेज बस की टक्कर से घायल हो गये।दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से उन्हें एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
सूत्रों के मुताबिक  सूरतगंज ब्लाक में तैनात ग्राम विकास अधिकारी सुभाष सरोज शुक्रवार की देर शाम जिला मुख्यालय स्थित अपने आवास पर पैदल ही घर जा रहे थे कि, हाइवे स्थित मयूर रेस्टोरेंट के सामने पीछे से आ रही अज्ञात रोडवेज बस ने उन्हें  टक्कर मार दी,  जिससे वे गम्भीर रूप से घायल हो गये। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ