रिपोर्ट :- मनोज मौर्य
मिर्जापुर(उत्तर-प्रदेश)।जिले के
हलिया थाना क्षेत्र में सड़क पार कर रहे मासूम की एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ जाने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।बताते हैं कि,हलिया थाने के ड्रमंडगंज चौकी अंतर्गत मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित गांव भैसोर बलाय पहाड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर शौच से वापस लौटते समय सात वर्षीय केसरी की सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार एक ट्रक की चपेट में आ गया जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई ।
इस दुर्घटना पर गुस्साये ग्रामीणों हाइवे पर जाम लगा दिया ।जिसकी सूचना मिलते ही थाना प्रभारी हलिया, सीओ लालगंज और एसडीएम घटनास्थल पर पहुंच गये तथा आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझा कर जाम खुलवाया।


0 टिप्पणियाँ