अधेड़ की गला काट कर हत्या से सनसनी

24 घंटे में चौथी हत्या से कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान

रिपोर्ट:- अमित कुमार 
बलिया।शहर कोतवाली क्षेत्र के न्यू बहेरी इलाके में शुक्रवार  देर रात एक अधेड़ की पहले तो तार से गला दबाया और उसके बाद गला काट कर हत्या कर दी गई 
इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई ।
 सूचना पर आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य  परीक्षण के लिए भेज दिया। बताते हैं कि, शहर कोतवाली के जलालपुर निवासी रमेश प्रताप सिंह 50, वर्तमान में न्यू बहेरी में मकान बनाकर पत्नी और एक बेटे के साथ रह रहे थे।उनका एक और बेटा दुबई में रहता है।
परिजनों की माने तो रमेश नेवी से रिटायर्ड थे जो जलालपुर में ट्रक पार्ट्स की दुकान चलाते थे।एक दुकान के उद्धघाटन से क़रीब 7 बजे घर आये थे।उस समय परिवार के लोग किसी कार्यक्रम में गये थे ।जब कार्यक्रम से परिवार के लोग घर वापस आये तो उन्हे नहीं देखा ,तभी अचानक घर के कोने नज़र पड़ी तो देखा कि,वहां लाश पड़ी थी।
जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।बीते 24 घंटे में  यह चौथी हत्या है।
जो जनपद की बिगड़ती हुई  कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ